रंग-ए-सुलहकुल इवेंट की व्यवस्था के लिए मीटिंग हुई
रंग-ए-सुलहकुल का दूसरा सीजन मार्च में आयोजित किया जाएगा. रंगकर्म को समर्पित इस इवेंट के लिए तैयारियां शुरू हो गईं. इवेंट मैनेजमेंट के लिए न्यू आगरा इंद्रपुरी की पीपुल्स लाइब्रेरिया में मीटिंग हुई.

इंक बेस्ड इलस्टे्रशन बनाए
मीटिंग में बताया कि रंग-ए-सुलहकुल का आयोजन 5 से 8 मार्च को होगा. इस अवसर पर डॉ. प्रेमशंकर, डॉ. बृजराज सिंह, फैज अली शाह नियाजी, नीतू दीक्षित, सदफ इश्तियाक, धर्मप्रकाश और मोहम्मद हिलाल ने सुझाव भी दिए. शुभम जाखड़, काजल शर्मा और अंतरा मुखर्जी ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की.
इवेंट सफल बनाने की अपील
भगत सिंह स्टडी सर्किल के मुदित, शिवानी, आशीष, श्रद्धा और अभिषेक ने भी विचार रखे. कलाकार दीपक और तनु के इंक बेस्ड इलस्ट्रेशन की प्रस्तुति दी. मंडन की बांसुरी पर राग भूपाली की जुगलबंदी ने मीटिंग को सही मुकाम तक पहुंचाया. डॉ. विजय शर्मा ने इवेंट को सफल बनाने की अपील की.




No comments:
Post a Comment